एनसीआर संदेश /अलवर, 29 मार्च । श्री हनुमान सेवा मंडल समिति अलवर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को बगीची वाले हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा प्रातः 9:30 बजे केडलगंज से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, होप सर्कस, कंट्रोल रूम, गायत्री मंदिर रोड, होप सर्कस, बड़ी प्याऊ होते हुए शाम लगभग 4 बजे अकबरपुर स्थित मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की झांकी, रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में लगभग 551 ध्वज और हजारों श्रद्धालुओं शामिल होंगे। वृंदावन के कारीगरों द्वारा सुसज्जित विशेष रथ भी शोभायात्रा में शामिल होगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा लगभग 20 किलोमीटर की रहेगी तथा पैदल श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में करीब 40 स्थानों पर जलपान व्यवस्था की जाएगी।
इससे पूर्व मंदिर परिसर में आयोजित 108 अखंड पाठ का समापन 29 मार्च 2026 को हुआ। इसके बाद 30, 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं 2 अप्रैल को लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन के सहयोग से विशेष प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।
इस दौरान राकेश शर्मा, अभिषेक तनेजा, हरमित सिंह मेहंदीरत्ता, कुलदीप कालरा, महेश पटेल, राकेश अरोड़ा, अशोक अगोनीज, शशांक झालानी, झाबरमल यादव, राजेश गुप्ता, रमेश नरवानी, बिन्नी गुप्ता, विक्रांत, कमल, रामलाल सैनी, नरेन्द्र सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
