- Advertisement -

अलवर में विकास कार्यों की समीक्षा, जिला कलक्टर बोलीं—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 05 March। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।

बैठक में जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रगतिरत कार्यों को तय समय में पूरा करना सुनिश्चित करें।

कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी के 65 से अधिक सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि कार्यों की गति बढ़ाई जाए, ताकि आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं जल्द मिल सकें। इसके साथ ही प्रतापगढ़, मालाखेड़ा और कठूमर कॉलेज भवन निर्माण, प्रतापगढ़ में तहसील भवन, राजगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स, छात्रावास तथा खेल स्टेडियम निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राजकीय चिकित्सालय और महिला एवं शिशु चिकित्सालय में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य मार्च माह में ही पूरा किया जाए। चिकित्सा विभाग के स्वीकृत एवं प्रगतिरत 66 निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आरएसआरडीसी के तहत विश्वविद्यालय में भवन निर्माण, जिला चिकित्सालय में 100 बेड भवन, क्रिटिकल केयर यूनिट और उमरैण आईटीआई सहित अन्य निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में समसा के 50 से अधिक प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही जल संसाधन विभाग को भाखेड़ा एनीकट निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता भूरी सिंह, सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, पीएमओ डॉ. सुनील चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह, एडीपीसी मनोज शर्मा, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता संजय खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here