- Advertisement -

अलवर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री संजय शर्मा ने किया ध्वजारोहण, 24 प्रतिभाओं का सम्मान

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर | 15 अगस्त 2026। अलवर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री संजय शर्मा ने वीरांगनाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिक सीमाओं के प्रहरी के रूप में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत को समर्पित सामूहिक शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

मार्च पास्ट में राजस्थान पुलिस पुरुष दल ने प्रथम, 9वीं राजस्थान आर्म्ड एनसीसी बटालियन सीनियर डिविजन ने द्वितीय और पुलिस बैंड ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में चिल्ड्रन एकेडमी ने प्रथम, आर्य कन्या बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here