- Advertisement -

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करें : पंडित धर्मवीर शर्मा

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 04 अगस्त 2026। स्केल लॉ कॉलेज अलवर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पं. धर्मवीर शर्मा ने विधि विद्यार्थियों एवं विधि प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। विद्यार्थी केवल एलएलबी की पढ़ाई पूरी करना ही अपना लक्ष्य न बनाएं, बल्कि यह सोचें कि उन्हें सफल वकील, सफल न्यायाधीश या किसी बैंक अथवा बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में विधि अधिकारी बनना है। जब विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य के साथ अध्ययन करेंगे, तभी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

उन्होंने स्केल लॉ कॉलेज के पुस्तकालय तथा मूट कोर्ट की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे मूट कोर्ट के माध्यम से अपनी झिझक दूर करें और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें। इस दौरान पं. धर्मवीर शर्मा ने कॉलेज में उपस्थित विद्यार्थियों का एक-एक कर परिचय भी लिया।

कॉलेज चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र यादव ने मुख्य वक्ता पं. धर्मवीर शर्मा का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वे महाभारत के अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक सफलता न मिले, तब तक निरंतर प्रयास करते रहें। एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम में विधि के छात्र-छात्राओं के साथ विधि प्राध्यापक डॉ. सुरेश मीणा, प्रदीप यादव, डॉ. वंदना सैनी, डॉ. लक्ष्मी सोनी, वसीमा, सुरभि बंसल, डॉ. संकेत  यादव एवं देवराज उपस्थित रहे।

अंत में स्केल लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता पं. धर्मवीर शर्मा का विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करने एवं प्रेरणादायी उद्बोधन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here