अलवर, 14 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 15 मई को प्रातः 11 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास हेतु 111 करोड़ रूपये की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा एवं उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के डीआरएम रवि जैन बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
