- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नवीन

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली | 20 जनवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने से पहले नितिन नवीन ने मंगलवार को दिल्ली स्थित झंडेवालान देवी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों में माथा टेककर देश, संगठन और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर 14 दिसंबर 2025 को विराम लग गया था, जब नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर उन्हें भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन के अलावा किसी अन्य दावेदार ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते मंगलवार को उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने विस्तारित कार्यकाल में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक स्तर पर नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here