दिल्ली | 17 जनवरी 2026 / आगामी गणतंत्र दिवस परेड एवं बीटिंग द रिट्रीट समारोह के आयोजन को लेकर राष्ट्रपति भवन के भ्रमण कार्यक्रम में अस्थायी बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का भ्रमण 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।
यह जानकारी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), दिल्ली द्वारा जारी की गई है। बताया गया कि गणतंत्र दिवस से जुड़े सुरक्षा एवं व्यवस्थागत कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। निर्धारित तिथि के बाद राष्ट्रपति भवन का भ्रमण पुनः सामान्य रूप से शुरू किया जाएगा।
