मेरठ में सड़क हादसे में अलवर के कांवड़िये की मौत, शव लेने परिजन रवाना

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /अलवर। सावन के पवित्र माह में एक दुखद घटना सामने आई है। अलवर जिले के चाँदौली गांव निवासी एक कांवड़िये की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए मेरठ रवाना हो चुके हैं और शाम तक शव गांव लाया जाएगा।

 

मृतक की पहचान 50 वर्षीय लेखराम गुर्जर पुत्र गोकुलराम के रूप में हुई है। उनके भतीजे संदीप ने बताया कि लेखराम 7 जुलाई को पैदल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार गए थे। उनके साथ गांव के धीरज शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, कालूराम शर्मा, अनिल और एक अन्य व्यक्ति भी थे।

हरिद्वार से जल लेकर वे सभी पैदल यात्रा करते हुए गांव लौट रहे थे, तभी मेरठ में एक अज्ञात वाहन ने लेखराम को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक लेखराम गुर्जर चाँदौली गांव में भाजपा के बूथ नंबर 5 के अध्यक्ष भी थे। वे पूर्व में भी कई बार कांवड़ यात्रा कर चुके थे। उनके पीछे दो बेटे और तीन बेटियाँ हैं।

इस हादसे के बाद चाँदौली गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग लेखराम की मौत से स्तब्ध हैं और घटना को लेकर दुख और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी शव के गांव पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here