दिल्ली | 19 जनवरी 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यूएई राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने वाली है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा,
“मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का हवाई अड्डे पर स्वागत करने गया। उनकी यात्रा भारत-संयुक्त अरब अमीरात की मजबूत मित्रता के प्रति उनके महत्व को दर्शाती है। मैं उनके साथ चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं।”
यूएई राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।
स्रोत: PIB दिल्ली
