- Advertisement -

अलवर में पत्रकार महासंघ के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, हुई सार्थक बैठक

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /अलवर। रविवार, 18 जनवरी / पत्रकार हितों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मोती डूंगरी स्थित वसुंधरा कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार महासंघ के गठन पर सहमति जताई। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और भविष्य को लेकर एक सशक्त संगठन खड़ा करना रहा।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पत्रकार संगठन के अध्यक्ष मुकेश बवालिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन के उद्देश्य, उसकी भूमिका और पत्रकारों की एकता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके अनुभवों से सभी उपस्थित पत्रकारों को दिशा और प्रेरणा मिली।

बैठक के दौरान सभी पत्रकारों ने एक राय होकर पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, मानदेय व्यवस्था, कार्यस्थल सुरक्षा, साथ ही पत्रकारिता की दशा और दिशा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा की। इसके साथ ही पत्रकारों के आर्थिक एवं सामाजिक सुधार को लेकर भी ठोस सुझाव सामने आए, जिन पर संगठन के स्तर पर आगे कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक का माहौल पूरी तरह सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहा, जिसमें सभी ने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस क्रम में आगामी रविवार, 25 जनवरी को एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पत्रकार महासंघ का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा और कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह पहल न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि पत्रकारिता को एक नई मजबूती और सम्मान दिलाने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।

इस दौरान पत्रकार स्वदेश कपिल, विकास कुमार, मनोज बेनीवाल, पीयूष उपाध्याय, दीक्षित, आशीष गौड, राजेश गुप्ता, भारत प्रधान, संदीप यादव, पीयूष पाठक, लक्ष्य खत्री, शिवचरण, युवराज, मनीष बावलिया, नितेश शर्मा, रूपेश शर्मा, पवन छाबड़ा, चंद्रमोहन (चोटी), प्रदीप सरदार, रमेश शर्मा, अशोक सोनी, पवन छाबड़ा, मनीष अरोड़ा सहित कई अन्य पत्रकार शामिल थे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here