Monday, August 25, 2025

ठगी का नया ट्रेंड एक ही घर में शादी करने पहुंचे सात दूल्हे ,सात फेरों की जगह पहुंचना पड़ा पुलिस थाने

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर। आजकल आये दिन खबरों में शादी के नाम पर ठगी के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन भोपाल का यह मामला बहुत ही अजीबोग़रीब है।  भोपाल में सात दूल्हे शादी की तारीख पक्की होने के बाद बैंड बाजे से एक ही घर में बारात लेकर पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद ससुराल में कोई नहीं मिला तो सभी बारी-बारी से पुलिस स्टेशन में पंहुचे और उनके साथ हुई ठगी की कहानी पुलिस को सुनाई। एक के बाद एक 7 दूल्हों के थाने में आने से पुलिस के भी होश उड़ गए।

 

 

 

सात दूल्हे एक ही घर में लेकर पहुंचे थे बारात

यह खबर मध्यप्रदेश के भोपाल की है। जहाँ शादी के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। दरसल भोपाल मैरिज ब्यूरो के जरिए  लोगों से शादी के नाम पर ठगी हो रही है। भोपाल के कोलार इलाके से संचालित समिति गरीब लड़कियों की शादी करवाने के लिए विभिन्न जगहों पर पर्चे बांटती थी। लोग शादी के लिए जब आते तो उन्हें लड़की दिखाकर 20 हजार रुपये लिए जाते थे। उसके बाद शादी की तारीख पक्की कर दी जाती थी। एमपी के सात लड़कों को 25 मार्च की तारीख दी गई थी। अलग-अलग जिलों से सात लड़के दूल्हा बनकर शादी के लिए पहुंच गए थे।

ससुराल में दूल्हों को लगा मिला ताला तो उड़ गए होश

शादी के लिए सभी दूल्हे अपनी बारात लेकर आए थे। समिति के ऑफिस में दूल्हे बारात लेकर पहुंचे थे। यहीं इन सभी दूल्हों का ससुराल था। यही पर शादी से पहले सभी को लड़की दिखाई गई थी। बारात लेकर पहुंचे दूल्हों ने देखा कि ससुराल में ताला बंद है। यह देख दूल्हे ओर बाराती सबके होश उड़ गए। घंटों मैरिज ब्यूरो वाले लोगों के फोन पर ट्राई करते रहे, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। परेशान और ठगे गए दूल्हे   परिवार के साथ पुलिस थाने में शिकायत के लिए पंहुचे।

दूल्हों ने करवाई थाने में एफआईआर दर्ज

दरअसल गुरुवार को सबसे आखिर में  मध्यप्रदेश के भिंड जिला निवासी दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। जब लड़की वाले नही मील तो घंटों  इधर-उधर भटकने के बाद अपने परिजनों के साथ थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद उसे पुलिसवालों ने बताया कि इसी तरह के मामले में छह दूल्हे पहले से थाने में बैठे हुए हैं। सभी लोग शिकायत दर्ज करवाने ही पहुंचे हैं। ऐसे में सभी के होश उड़ गए। सब एक दूसरे के चेहरे को देखने लगे।

शादी के लिए जिलों में बंटवाते थे पर्चे

ठगी के लिए संस्था के लोग एमपी के विभिन्न जिलों में पर्चा बांटते थे। इसमें दावा किया जाता था कि समिति गरीब बच्चियों की शादी करवाती है। लोग पर्चे पर दिए गए नंबर पर फोन करते तो उनकी बात एक महिला से होती थी। सभी लोगों को वह बात होने पर भोपाल स्थित ऑफिस में बुलाया जाता था। भिंड निवासी ये दूल्हा भी यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक 25 वर्षीय लड़की दिखाई गई। इसके बाद शादी का रिश्ता तय हो गया।  महिला ने उस लड़की को अपनी बेटी बताया था। 20 हजार रुपये लेकर शादी तय कर लिए। यही से फिर शुरू हो जाता है ठगी का खेल।

संस्था वालो के सभी के फोन बंद मिले

25 मार्च को जब लोग उस पते पर बारात लेकर पहुंचे तो सभी के फोन बंद मिले। बताया जा रहा है कि इस काम में मुख्य रूप दो युवक व एक महिला शामिल थे। साथ ही कुछ और लोग भी मदद करते थे। लड़कों को दिखाने के लिए ये लोग गरीब घर की लड़कियां तलाशते थे, उन्हें झांसा देते थे कि अच्छे घर में शादी करवा देंगे। संस्था में लड़की को वर दिखाने के बहाने बुलाते थे। पुलिस के अनुसार इस केस में शातिर महिला लड़की की मां बनकर फरियादियों को ठगती थी। वहीं, शादी के लिए आए लड़का और लड़की तो सही होते थे परन्तु पूरे मामले में मां बनने वाली महिला झूठी होती थी।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here