- Advertisement -

आज का राशिफल | 20 जनवरी 2026

- Advertisement -
- Advertisement -

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है। जीवन स्तर सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत से जुड़ी किसी समस्या को नजरअंदाज न करें।


वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यों में धैर्य बनाए रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन पुराना लेन-देन परेशानी का कारण बन सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी से जुड़े कार्यों के लिए यात्रा संभव है। पुरानी गलतियों से सीख लेना लाभदायक रहेगा।


सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज धन से संबंधित चिंता रह सकती है। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मेहनत के बल पर आगे बढ़ें और किसी गलत काम से दूरी बनाए रखें।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जांच की जरूरत पड़ सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन कुछ लोग विरोध भी कर सकते हैं। उधार लेने से बचें। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। पिता से मतभेद हो सकता है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पुराने कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापार में नई पहचान बनेगी।


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति का संकेत दे रहा है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी। घर के कामों में लापरवाही से बचें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अवसर मिल सकता है।


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। जरूरी कार्यों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार को समय देंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं।


कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। कार्यों से नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।


मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ रुकावटें लेकर आ सकता है। फैसले सोच-समझकर लें। दिखावे से बचें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here